{"_id":"5a26f2514f1c1b156b8ba6d5","slug":"131512501841-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मानदेय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को आक्रोशित संविदा कर्मचारियों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर एकत्रित होकर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
संविदा कर्मचारियों ने कहा विगत चार माह से उन्हें ठेकेदार एनके मिश्रा मानदेय नहीं दे रहा है। इससे उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। मानदेय न मिलने के कारण न तो समय पर स्कूल मेें बच्चों की फीस जमा हो पा रही है और न ही परिवार का खर्च चल पा रहा है। दर्जनों बार अधिशासी अभियंता अजय कुमार व ठेकेदार से मानदेय की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस संबंध में अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने कहा मानदेय को लेकर ठेकेदार पर दबाव बनाया जा रहा है। प्रदर्शन में राहुल, विनय, पीतम, राजीव, सुभाष, मांगेराम, धर्मेंद्र, सोमपाल, इमरान, कल्लू आदि रहे।