{"_id":"5a089c254f1c1b70548bcc13","slug":"131510513701-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में परिवार घायल, विधायक ने अस्पताल में कराए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में परिवार घायल, विधायक ने अस्पताल में कराए भर्ती
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल और दाहा के बीच नहर पुल के पास जुगाड़ ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार में सवार दंपति और उनकी दस वर्षीय बेटी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक जुगाड़ को लेकर भाग गया। मार्ग से गुजर रहे बड़ौत विधायक केपी मलिक ने घायलों को अपनी गाड़ी से बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल विनय कुमार पुत्र लक्ष्मण, उसकी पत्नी सरिता और दस वर्ष की बेटी अवि गाजियाबाद के रहने वाले हैं। यह परिवार अपनी कार से मेरठ-करनाल हाईवे से बायावाला होते बड़ौत मार्ग से गाजियाबाद लौट रहे थे। जब वह भड़ल और दाहा के बीच नहर के पुल के पास पहुंचे तो बड़ौत की तरफ से तेज गति से आ रहे जुगाड़ ने कार में सामने से टक्कर कार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चालक जुगाड़ को लेकर भाग गया और मौके पर जमा हो गई। लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। इस बीच यहां से गुजर रहे बड़ौत के भाजपा विधायक केपी मलिक मौके पर रुके और मामले की जानकारी ली। उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार किए बगैर घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाया। घायलों को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। परिजन घायलों का इलाज कराने में लगे हैं। ग्रामीणों और घायलों ने भाजपा विधायक के प्रयास की सराहना की।