{"_id":"59f62ce64f1c1bcc538b9c1a","slug":"131509305574-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकायन में अक्षत तंवर ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकायन में अक्षत तंवर ने जीता स्वर्ण
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत) । राष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता में खैला गांव के अक्षत तंवर ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया । मेरठ के विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि रहे।
रविवार को खेला गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया । इसमें गांव निवासी अक्षत तंवर पुत्र ओमबीर का पूना के आर्मी स्कूल से नौकायन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ । राष्ट्रीय स्तर पर केरल में स्वर्ण, एशियाड चैंपियनशिप थाइलैंड में कांस्य और एशियाड चैंपियनशिप सिंगापुर में दो सिल्वर पदक जीते है। गांव पहुंचने पर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि मेरठ दक्षिण के विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अक्षत ने पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है। अध्यक्षता मास्टर नंदन सिंह और संचालन सतपाल सिंह ने किया। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर, दादरी विधायक तेजपाल नागर, मास्टर प्रेम राज, पवन कुमार, ओमबीर प्रधान, मुकेश प्रधान, प्रताप गुर्जर, पूर्व प्रमुख वीरपाल मौजूद रहे।