{"_id":"59c1779f4f1c1b26688b57d9","slug":"131505851295-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टटीरी में रेत के डंपर और स्कूली बस की भिड़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टटीरी में रेत के डंपर और स्कूली बस की भिड़त
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बागपत-मेरठ मार्ग पर कस्बे में पुलिया के पास रेत से लदे डंपर ने स्कूली बस में टक्कर मार दी। इससे बस चालक और परिचालक सहित दर्जनों यात्री घायल हो गए। इनमें स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। वहां क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घायलों को बस से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया । इससे मार्ग पर जाम लगा गया। बाद में पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।
मेरठ के एक पब्लिक स्कूल की बस को चालक आलोक और परिचालक संजय निवासी दयालपुर लेकर बागपत एआटीओ कार्यालय जा रहे थे, क्योंकि बस की फिटनेस होना थी। जैसे ही बस अग्रवाल मंडी टटीरी की पुलिया के पास पहुंची, तभी बागपत की ओर से तेज गति से जा रहे रेत के ओवरलोड लदे डंपर ने बस को टक्कर मार दी। इससे बस चालक और परिचालक के अलावा महिला नसीम निवासी गांव पुरा, शिवा निवासी बसौद, विनोद निवासी हमीदाबाद उर्फ नया गांव, पंकज निवासी सुन्हेड़ा, निशु निवासी बड़ौत, सीमा समेत कई यात्री घायल हो गए। इनमें अलग-अलग स्कूल के छात्रा-छात्राएं भी शामिल हैं। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। चालक बस के स्टेयरिंग में बुरी तरह से फंस गया । लोगों ने बड़ी मशक्कत करके चालक को निकाला। इस हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।
परिचालक संजीव ने बताया बस की फिटनेस कराने के लिए बस को मेरठ एआरटीओ बागपत के दफ्तर ले जा रहे थे। रास्ते में सवारियों के आग्रह करने पर उनको बैठा लिया था। दूसरी तरफ आरोपी चालक डंपर को छोड़कर भाग गया। दूसरी तरफ चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने कहा हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने क्रेन को बुलाकर डंपर को रोड से हटवाया और जाम खुलवाया। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।