{"_id":"59c0190f4f1c1b9b688b563a","slug":"131505761551-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की हत्या का विरोध प्रकट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की हत्या का विरोध प्रकट किया
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राष्ट्रीय पंचायती ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में गुरुग्राम में छात्र की हत्या पर दुख व्यक्त किया। इसमें वक्ताओं ने कहा शिक्षण संस्थाओं में लापरवाही हो रही है। छात्रों की सुरक्षा के कोई ठोस बंदोबस्त नहीं हैं। शासन और प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। स्कूलों में ट्रांसपोर्ट की कोई दुरुस्त व्यवस्था नहीं है। काठा नाव हादसे में मारे गए 19 लोगों को भी श्रद्धांजलि दी। इसमें संगठन के अध्यक्ष रामपाल धामा, बिनौली ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी चौधरी, उपाध्यक्ष विकास, महासचिव ठाकुर शैलेंद्र , मलखान सिंह, विपिन त्यागी, रामवीर, रामपाल, रामफूल, राजू तोमर, फरमान, प्रमोद, देवेंद्र मौजूद रहे।
मीतली गांव में सोलर लाइट में हुई गड़बड़ी
बागपत। मीतली गांव निवासी लिपिक अधिवक्ता सहदेव सिंह ने बताया गांव में सोलर लाइट में काफी गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा शिकायत करने पर भी संबंधित अफसरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि जांच में गड़बड़ी भी साबित हो चुकी है। सहदेव सिंह ने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत विभिन्न बिंदुओं पर सूचना मांगी है।