{"_id":"59a9b4414f1c1b4e738b4d5f","slug":"131504293953-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मान्यता के चल रहे तीन विद्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मान्यता के चल रहे तीन विद्यालयों को नोटिस
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगैर मान्यता के चल रहे तीन विद्यालयों को नोटिस
बागपत। बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों पर शिकंजा कसा गया। मान्यता की अंतिम तिथि तक करीब 60 स्कूल संचालकों ने मान्यता के लिए आवेदन कर दिया है। उधर, बड़ौत एवं लुहारी के तीन स्कूलों को नोटिस जारी किया।
बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में खुलासा हुआ था कि 319 प्राइवेट स्कूल बगैर मान्यता के चल रहे हैं। बीएसए ने बताया कि इन स्कूलों को नोटिस जारी किया गया था। बगैर मान्यता के इन स्कूल संचालकों को 31 अगस्त तक का मान्यता के सभी दस्तावेज पूरा कर आवेदन करने का समय दिया गया था। लेकिन करीब 60 विद्यालयों के संचालकों ने ही अभी तक आवेदन किया है।
बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि बड़ौत का विजयी लुहारी के सर्वोदय और ज्ञानलोक पब्लिक स्कूल को विद्यालय बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। चेतावनी दी है कि नोटिस के बाद भी पठन-पाठन संचालित मिलता है एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बताया कि जल्द बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों को बंद करने के लिए नोटिस जारी होंगे और जुर्माना वसूला जाएगा। आदेशों का पालन नहीं हुआ तो शिक्षा अधिनियम के तहत थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।