{"_id":"5999e8ef4f1c1ba7158b4a2c","slug":"131503258863-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बावली रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया और उनकी नीतियों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर रेल हादसे मारे गए लोगों और गोरखपुर में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह ने कहा राजीव गांधी ने भारत में सूचना क्रांति की अलख जगाई और उनके समय में ही कंप्यूटर, मोबाइल देश में प्रचलित हुआ। राजीव गांधी ने ग्राम विकास को प्राथमिकता दी। कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के चेयरमैन घनश्याम शर्मा ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश में अमन, चैन, शांति व संप्रदायिक सद्भावना की मिशाल कायम की। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार का रास्ता भी उन्होंने खोला और युवा पीढ़ी को सत्ता और शासन में हिस्सा दिलवाया। इस मौके पर खतौली में ट्रेन हादसे में मारे गए यात्रियों और गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज की कमी से मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी । इसमें तेजपाल शर्मा, हेमंत एडवोकेट, शैलेंद्र प्रधान, अतुल शर्मा, जाहुल हसन, योगेश, राम कुमार, सोहन पाल, रवि शर्मा, ओंकार दत्त, अशोक शर्मा आदि रहे।