{"_id":"5967c92a4f1c1b075f8b45ca","slug":"131499973930-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाएगा मंगल दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाएगा मंगल दल
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाएगा युवक मंगल दल
बागपत। गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) करने के लिए अब युवक मंगल दल बनाया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन अभियान से गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के पहल की जा रही है। सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल, विकास दल और युवा कल्याण को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत गांवों में युवक मंगल दल का गठन किया जाएगा, इसमें महिला और युवकों को नामित होंगे। प्रत्येक गांव से दो युवकों का चयन होगा। इन्हें पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक प्रशिक्षणार्थियों को 200 रुपये दर से धनराशि दी जाएगी और गांव के ओडीएफ होते ही पांच हजार रुपये देने का प्रावधान किया है। हर गांव के असंगठित युवा और महिलाओं को संगठित कर भारत सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रांतीय रक्षक दल, विकास दल और युवा कल्याण के महानिदेशक रमेश मिश्रा ने डीएम को युवक मंगल दल का गठन करने को निर्देशित किया।