फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   13 people found corona infected in the district

जिले में 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 31 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
13 people found corona infected in the district
बागपत/खेकड़ा। जिले में रविवार को 13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिससे अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को नियमित निगरानी कर रही है। वहीं डेढ़ महीने पहले हुई दो मौत भी अब दर्ज की गई हैं। जिससे कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या दस हो गई है।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर क्षेत्र में आठ कोरोना के केस मिले। तीन महिला और एक पुरुष के अलावा सुन्हैड़ा, सैदपुर, बड़ागांव और हसनपुर मंसूरी की एनबीसीसी कालोनी में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि संक्रमितों को मेडिसीन किट उपलब्ध कराकर होम आइसोलेट कर दिया है। संक्रमितों की नियमित निगरानी की जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक जिले में कुछ 2216 संक्रमित मिल चुके हैं और अब 47 केस एक्टिव हैं। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि चौहल्दा का व्यक्ति दिल का मरीज था और उसका काफी समय से इलाज चल रहा था। एक माह पूर्व सुभारती में भर्ती करने ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी, जबकि बड़ौत नगर की महिला भी काफी समय से बीमार चल रही थी। दोनों मौत एक से डेढ़ माह पुरानी है। अस्पताल संचालकों द्वारा जानकारी न देने के कारण पोर्टल पर अपडेट नहीं हो पाई थी। इसलिए अब उनकी जानकारी अपडेट होने पर कोरोना से मौत होने के मामलों में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed