फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   128 dedicated arghya

128 अर्घ्य समर्पित किए

Sun, 17 Jul 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 17 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन नेहरू रोड मंदिर पर चल रहे आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान के पांचवें दिन जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया गया। शांतिधारा और नित्य नियम की पूजा की गई।
विज्ञापन


पूजा सौधर्म इंद्र सुभाष चंद जैन द्वारा संपन्न कराई गई। संदीप कुमार जैन, सतीश जैन तथा प्रदीप जैन की प्रस्तुति पर इंद्र और इंद्राणियों ने नृत्य किए। सिद्ध चक्र महामंडल विधान में श्री जी को 128 अर्घ्य समर्पित किए गए। विधानाचार्य मुन्नालाल शास्त्री ने बताया कि पांचवीं पूजा में   सिद्ध भगवान के 128 गुणों की पूजा की जाती है। जिसमें 108 प्रकार से किये जाने वाले पापों       को करने के कारणों का अभाव कर सिद्ध अवस्था को प्राप्त करने वाले सिद्ध भगवान की पूजा की जाती है।
विज्ञापन


इस विधान को विशुद्ध मन एवं भक्ति पूर्वक करने से  मैना सुंदरी और श्रीपाल ने प्रत्यक्ष फल की प्राप्ति की थी। शाम108 दीपकों से महाआरती की गई। संदीप जैन के संचालन में कौन बनेगा धर्मपति प्रतियोगिता का आयोजन किया। सभी दस प्रश्नों के उत्तर देने वाले पंकज जैन और अनीता जैन को परितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी प्रदीप जैन, मंत्री नवीन जैन, नेमचंद जैन, बादल जैन, रविंद्र जैन, राजकुमार जैन, अशोक जैन, रवि जैन, सतीश जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधुवृत्ति आश्रम में प्रवेश किया 
बड़ौत। विहर्ष सागर महाराज ने संसघ दिल्ली रोड पर स्थित साधुवृत्ति आश्रम में प्रवेश किया। इस मौके पर उनका जैन अनुयायियों ने स्वागत किया। रविवार (आज) को यहां से उनके जुलूस के साथ नगर प्रवेश होगा। मीडिया प्रभारी वरदान जैन और आदिश जैन ने बताया रविवार की सुबह आठ बजे विहर्ष सागर महाराज, वीर सम्राट महाराज, विहसंत सागर महाराज, विजयेश सागर महाराज की बड़ौत नगर में मंगल प्रवेश होगा। साधुवृत्ति आश्रम से विशाल जुलूस बैंडबाजों के साथ शुरू होकर दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज पहुंचेगा, जहां प्रवचन होगा। 17 को मुनि विजयेश सागर महाराज का 38वां जयंती समारोह से मनेगा। 24 को विहर्ष सागर महाराज का चार्तुमास स्थापना कार्यक्रम ऋषभ सभागार गांधी रोड पर मनेगा। 

मुनि महाराज का आशीर्वाद लिया
 बड़ौत। आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने आचार्य सुभद्र मुनि महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने ‘मै सबका मित्र हूं’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। जैन स्थानक मंडी में धर्मसभा में सुभद्र मुनि ने कहा कि संतों के समागम से मनुष्य के सब कर्म दूर हो जाते है। उसके कल्याण का रास्ता साफ हो जाता है। प्रभु हमें अच्छे मार्ग पर चलने की बुद्धि प्रदान करते है तथा अपने अंदर की बुराई को दूर करके सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विश्वास के साथ जो कार्य किया जाता है, उसकी नींव मजबूत होती है।


इससे पूर्व बसंत मुनि मानवी साध्वी ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अमित राय जैन, श्यौ प्रसाद जैन, सुभाष चंद जैन, अनिल जैन, वीरेंद्र जैन, संजय जैन, हंस कुमार, कांता प्रसाद, अभय कुमार, डॉ. केके शर्मा, नगर चेयरमैन केपी मलिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर, रविंद्र राठी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed