{"_id":"5c61d094bdec2273ad00c211","slug":"121549914260-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडेरा पुल के लिए 521 करोड़ मंजूर, जल्द होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडेरा पुल के लिए 521 करोड़ मंजूर, जल्द होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। कृष्णा नदी पर कंडेरा-नांगल गांव में पुल निर्माण के लिए नाबार्ड ने 521.80 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने क्षेत्र के करीब 22 गांव की इस समस्या को उठाया । पिछले वर्ष विधायक की पहल पर छह करोड़ 61 लाख रुपये मंजूर किए। करीब 22 गांवों के लोगों को लाभ होगा। किसानों को खेतों में जाने के लिए आठ किमी का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।
कृष्णा नदी पर कंडेरा-नांगल गांव के सामने पिछले दो दशक से पुल निर्माण की मांग की जा रही है। छपरौली के चुनाव में भी यह पुल मुद्दा बनकर उभरा । डॉ. सत्यपाल सिंह और सहेंद्र सिंह रमाला ने बताया कि निर्माण में कुल 661.18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नाबार्ड ने पुल निर्माण के लिए 521.80 लाख रुपये मंजूर किए हैं। जल्द ही निर्माण शुरू होगा। इसके अलावा 139.38 लाख रुपये प्रदेश सरकार पुल निर्माण पर खर्च करेगी। नदी के एक तरफ कंडेरा, आचार्य खेड़ा, गूंगा खेड़ी, छछरपुर, जिवानी जिवानी, कासिमपुर खेड़ी गांव को लाभ होगा, जबकि दूसरी तरफ नांगल, भगवानपुर, दोघट, दरीचपुर, आदमपुर और पुसार समेत कुल 22 गांवों के किसानों को पुल के निर्माण से लाभ होगा।
प्रदेश सरकार ने दिए छह करोड़
रमाला। पुल निर्माण के लिए सहेंद्र सिंह रमाला ने विधानसभा में सवाल उठाया। इसके बाद उन्हें जानकारी दी कि पुल निर्माण मंजूर किया है और इस पर सरकार छह करोड़ 61 लाख रुपये खर्च करेगी। जल्द ही राज्य सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग पुल का सर्वे और कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले, जल्द शुरू होना चाहिए निर्माण
रमाला। कंडेरा गांव के हाजी करीम ठेकेदार, मास्टर अली हसन, जाफर दारोगा, मंगल मास्टर, पवन पंडित, चंद्रपाल सिंह का कहना है कि निर्माण जल्द शुरू होना चाहिए। इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।