फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ओलों ने सरसों की फसल को किया नुकसान, मुआवजे की मांग

ओलों ने सरसों की फसल को किया नुकसान, मुआवजे की मांग

Sat, 09 Feb 2019 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
ओलों ने सरसों की फसल को किया नुकसान, मुआवजे की मांग
ओलों ने सरसों की फसल को किया नुकसान, मुआवजे की मांग
विज्ञापन

बागपत। ओले पड़ने से सरसों की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए। फसल के नुकसान पर सरकार को आंकलन कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

बृहस्पतिवार को हुई ओलावृष्टि से सरसों, आलू और फूलों की खेती करने वाले किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया, धूप खिली। सबसे अधिक नुकसान सरसों को हुआ है। नंगला जाफराबाद के किसान मेहरचंद का कहना है कि दो बीघा सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। सरकार को मुआवजा देना चाहिए। युवा किसान क्लब सरूरपुर कलां के अध्यक्ष सुभाष नैन का कहना है कि सरसों की फसल का किसानों को नुकसान हुआ है, इसकी प्रशासन को जांच कराकर मुआवजा देना चाहिए। किसान रविंद्र कुमार ने कहा कि ओलावृष्टि से नुकसान उठाना पड़ा है। फूलों की खेती करने वाले किसान दयाचंद ने कहा कि ओलों से नुकसान हुआ है, बाजार में फसल के दाम घट जाएंगे। आलू की खेती करने वाले किसान महेश शर्मा का कहना है कि बारिश और ओले से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed