फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दिगंबर जैन शिक्षण संस्था का स्थापना दिवस मनाया

दिगंबर जैन शिक्षण संस्था का स्थापना दिवस मनाया

Tue, 22 Jan 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
दिगंबर जैन शिक्षण संस्था का स्थापना दिवस मनाया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन शिक्षण संस्था का 104वां स्थापना दिवस रविवार की देर रात्रि कॉलेज के तीर्थकर महावीर हॉल में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक केपी मलिक, एसपी शैलेश कुमार पांडे, चेयरमैन अमित राणा, धनेंद्र कुमार जैन, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. विनोद कश्यप और डॉ. किरण गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। मंच संचालन धनेंद्र कुमार जैन और डॉ. बीबी तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। सर्वप्रथम बीएड विभाग की छात्राओं ने णमोकार महामंत्र, गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। इसके बाद तीर्थकर ऋषभदेव का चित्र अनावरण किया । एनसीसी कैडेटों ने मुख्य अतिथियों को एस्कार्ट किया। दिगंबर जैन बाल सदन के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। बीएड की छात्राओं ने राजस्थानी लोकनृत्य, हरियाणवी गीत, भंगड़ा की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथियों को प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने शॉल व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इनमें धन कुमार जैन, धनेंद्र कुमार, राकेश जैन, अरविंद जैन, डॉ. दीपक जैन, विमल प्रसाद जैन, सुनील, रविंद्र, पिंटी, अशोक, ममता शर्मा, छवि शर्मा, राज कुमार, संजय जैन, अंजुल जैन, सुनीता जैन, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. मयंक जैन, डॉ. तरुण जैन, सुधीर जैन, ऋषभ जैन, सचिन जैन, डॉ. रमेश प्रजापति, काली कुमार, विपिन, अनिरुद्ध, नीरज, एकता, निहारिका, अंजू, आर्या कुश, तेजस जैन, खुशी वेदवान, मनीषा, शिखा, प्राची, रिया, मानसी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed