फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली में नियम विरुद्ध हो रहा रेत खनन

छपरौली में नियम विरुद्ध हो रहा रेत खनन

Mon, 07 Jan 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
छपरौली में नियम विरुद्ध हो रहा रेत खनन
छपरौली (बागपत)। कस्बे में भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, इसमें यमुना नदी में नियम विरुद्ध किए जा रहे रेत खनन पर रोष जताया। चेतावनी दी कि यदि 26 जनवरी तक नियमानुसार रेत खनन नहीं कराया गया तो धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

बैठक में भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यमुना नदी में नियम विरुद्ध रेत खनन किया जा रहा है। नदी की मुख्य धार भी रोक दी। नदी के बीच से पोर्कलेन मशीनों से रेत निकाला जा रहा है। प्रशासन ने जिस स्थान पर खनन पट्टा छोड़ रखा है, वहां पर रेत खनन नहीं किया जा रहा। रेत से लदे ओवरलोड ट्रकों से सभी रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रात में रेत खनन पर रोक है, लेकिन रात्रि में भी रेत खनन किया जा रहा है। उन्होंने एनजीटी में भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि यदि 26 जनवरी तक खनन अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की और नियमानुसार रेत खनन नहीं कराया तो भाकियू कार्यकर्ता धरना शुरू करेंगे। इसमें चंद्रपाल, देवेंद्र, रमेश, पवन, विक्रम, देवी लाल, वेदपाल, सतराज, राजेंद्र, रामवीर, मुमताज, नरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed