फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी भाजपा : टिकैत

किसानों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी भाजपा : टिकैत

Mon, 31 Dec 2018 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
किसानों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी भाजपा : टिकैत
बागपत। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा ने किसानों की उम्मीदों और वायदों को तोड़ दिया है। अब भ्रष्टाचार पांच गुणा बढ़ गया है। ऐसा लग रहा है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी में 30-32 का भी आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा आवारा गोवंशों ने फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को पूरा कर्ज माफ किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा सरकार से जितनी उम्मीद थी, उस पर काम नहीं किया है। उन्होंने कहा गन्ने का मूल्य न बढ़ाकर उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा किसानों पर बिजली के मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा सरकार ने किसानों के हित में कोई कारगर कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो मजबूरन सड़क पर उतरकर मोर्चा खोला जाएगा। उन्होंने कहा किसान हित में नीति और आयोग बनाए जाया तो कुछ बात बने। उन्होंने कहा आवारा गोवंशों फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इसके लिए सरकार किसानों को ही प्रति गोवंश के हिसाब से 250-300 रुपये रोज चारे के लिए दें तो समाधान होगा, पशु भूखे नहीं मरेंगे, आसरा मिल जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने दवा किया कि भाजपा सरकार से किसानों का मोहभंग हो गया है। जिसका नतीजा उन्हें पांच राज्यों में मिल गया है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने कहा यूपी में भाजपा लोकसभा चुनाव में 30-32 सीट का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि जो चुनाव में जो पार्टी किसानों का साथ देगी, किसान उसका साथ देगा। उन्होंने कहा सरकार से समाजसेवा करने वाले प्रतिनिधियों का मानदेय निर्धारित करें। इसमें जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, चमन ठाकुर, इंद्रपाल चौधरी, संजय, हिम्मत सिंह, राकेश कुमार, विशाल बालियान, तेजपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed