{"_id":"5c0ebee3bdec2241a26da1e8","slug":"121544470243-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल माजरा के ग्रामीणों का ब्लाक परिसर में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल माजरा के ग्रामीणों का ब्लाक परिसर में धरना
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
तालाब की खोदाई शुरू कराने की मांग को लेकर माल माजरा के ग्रामीणों ने सोमवार को ब्लाक परिसर में धरना दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जेई और बीडीओ का घिराव कर खरीखोटी सुनाई।
तालाब की खोदाई को लेकर माल माजरा के ग्रामीणों ने गांव में धरना और भूख हड़ताल की । अधिकारियों ने पहुंचकर एक सप्ताह में कार्य शुरू कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिय,ा लेकिन एक पखवाड़ा बाद भी कार्य शुरू नहंी हुआ। इससे क्षुब्ध होकर ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ब्लाक परिसर में पहुंचे। वहां नारेबाजी कर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान ग्रामीणों के बीच पहुंचे जेई नरेंद्र पाल और बीडीओ वीपी द्विवेदी का घिराव कर खरीखोटी सुनाई तथा तीन दिन में कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बीडीओ वीपी द्विवेदी ने कहा कि एस्टीमेट बन गया है, जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा। इस दौरान सेंसर पाल, अजय, शोपाल, बिजेंद्र, हरवीर, यूनुस, इब्राहिम, जगदीश, यूसुफ, विशंभर, पीतम, आबिद, कल्लू आदि रहे।