फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्वस्थ रहना ही जीवन का मूलमंत्र - डॉ. सत्यपाल सिंह

स्वस्थ रहना ही जीवन का मूलमंत्र - डॉ. सत्यपाल सिंह

Sun, 09 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
स्वस्थ रहना ही जीवन का मूलमंत्र - डॉ. सत्यपाल सिंह
बड़ौत (बागपत)। वनस्थली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बच्चों को स्वस्थ रहने के मूलमंत्र भी दिए और सुबह-शाम योग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, चेयरमैन अमित राणा, भाजपा नेता विक्रम राणा, सांसद प्रतिनिधि राजीव तोमर व प्रबंध समिति के संजय जैन, अमित जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन ने किया। इसके बाद डॉ. सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर अंतिम दिन खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। वॉलीबाल बालक वर्ग की प्रतियोगिता में सत्य हाउस ने स्वर्ण पदक, आदर्श हाउस ने रजत पदक जीता। 400 मीटर रेस मेें आदर्श हाउस के अभिनव शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। सद्भावना हाउस ओवर ऑल विजेता बनी। विजेता खिलाड़ियों को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, चेयरमैन अमित राणा व प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि जो युवा मिट्टी में नहीं बैठ सकता, वह कभी खिलाड़ी नहीं बन सकता। खेल मेें बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अहम है कि खिलाड़ी स्वस्थ रहे। यदि खिलाड़ी स्वस्थ नहीं है तो वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए मूलमंत्र दिए और बच्चों को सुबह व शाम योग करने का आह्वान किया। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। इसमें राजीव तोमर, विक्रम राणा, डॉ. अमित खोखर, प्रमुख जितेंद्र धामा, अजय तोमर, प्रधान राजपाल, कोच विवेक तोमर का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed