{"_id":"5c097d85bdec22414f578a3d","slug":"121544125829-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। सांसद आदर्श गांव पलड़ी में पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं कराया तो धरना शुरू कर देंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल निगम 76 हैंडपंप लगवाए थे। इनमें से अधिकांश उखड़वा दिए । अब गांव में 12 हैंडपंप मौजूद हैं। पेयजल के लिए बनवाई पानी की टंकी के पाइप गलियों में जगह-जगह टूटे होने के कारण पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। दो माह से टंकी का मोटर खराब पड़ा है। ग्रामीणों को कई-कई किलोमीटर दूर से नलकूपों से पानी लाना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। इस मौके पर यामीन खां, वकील, संजीदा, रामगोपाल, खान मोहम्मद, दाऊद, रेश्म, रामवीर, राकेश, पीतम, नूरजहां, वकीला आदि रहे।