{"_id":"5bf9a783bdec2241c63652f5","slug":"121543088003-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजरौल स्टैंड पर बस नहीं रुकने पर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजरौल स्टैंड पर बस नहीं रुकने पर यात्रियों का हंगामा
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। उप्र परिवहन निगम की रोडवेज बस बिजरौल गांव के स्टैंड पर न रुकने से आक्रोशित यात्रियों ने शनिवार को नारेबाजी कर हंगामा किया। यात्रियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही रोडवेज चालकों ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो वह तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर चल रही उप्र परिवहन निगम की रोडवेज बसें पिछले कई माह से बिजरौल गांव के बस स्टैंड पर नही रुक रही है, इस कारण उन्हें थ्री व्हीलर में दोगुना किराया देकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान न हुआ तो शनिवार को गांव के काफी लोग व बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि गांव के किसी भी बस स्टैंड पर रोडवेज बस स्टैंड के न रुकने से उन्हें दोगुने पैसे देकर थ्री व्हीलर का सहारा लेना पड़ रहा है। उनका कहना था कि कई बार इस संबंध में एआरएम से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का सामाधान नहीं हुआ तो वह एकजुट होकर बड़ौत तहसील पर धरना देंगे। एआरएम योगेंद्र पाल ने कहा रोडवेज बसों के चालकों को इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं। इस मौके पर रविंद्र, सुक्का, राजवीर, अमित, दिनेश, आयुष, रमेश, सुनील, इरफान, रामवीर, सत्यपाल, जयवीर आदि रहे।