{"_id":"5b9abc1d867a557f195f3c9b","slug":"121536867357-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरिया के नारों से गूंजा उठा नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरिया के नारों से गूंजा उठा नगर
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। गणपति बप्पा मोरिया के नारों से नगर गूंजा उठा। विभिन्न संगठनों द्वारा गणेश जी की शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली और अबीर गुलाल उड़ाकर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।
महाराष्ट्र गणेश मंडल के तत्वावधान में शोभायात्रा पंचवटी मंदिर बड़ौत से शुरू होकर अग्रसेन मूर्ति, ठाकुरद्वारा होता सराफा बाजार पहुंची, जहां पर दस दिन तक चलने वाले महोत्सव के लिए मूर्ति प्रस्थापित कर दी गई। महाराष्ट्र गणेश मंडल का यह 20वां गणेशोत्सव है। यहां पवन शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के साथ मूर्ति को स्थापित किया। शोभा यात्रा में बैंड मधुर धुन बजा रहे थे। गुलाल उड़ाया जा रहा था और श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष लगा रहे थे। अंत में पवन शास्त्री ने गणेश महिमा का वर्णन किया और गणपति के प्रिय मोदक का वितरण किया। इस अवसर पर विदुल, अरविंद्र, तांता, अनिल, अंकुर गुप्ता, विजय, प्रकाश, सिद्धि गुप्ता, जय श्री, शारदा, स्वाति, आदेश गुप्ता आदि रहे। गांधी रोड, पट्टी मेहर, बालाजी मंदिर आर्य नगर, खत्री गढ़ी, कश्यप चौपाल, राज कमल पट्टी मेहर में भी गणेश जी की शोभा यात्रा निकाली और मूर्ति स्थापित की।