{"_id":"5b942595867a557fe67e14fb","slug":"121536435605-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षक
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सीएमओ सुषमा ने शनिवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने सर्वप्रथम स्वास्थ्य संबंधित रिकार्डों की जांच की, जो पूरे मिले। इसके बाद उन्होंने सीएचसी पर विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीज, गर्भवती महिलाएं, डिलीवरी के लिए आई महिलाओं से सीएचसी पर मिलने वाले खाने, फल, दूध आदि के बारे मेें पूछताछ की। मरीजों ने बताया कि कभी-कभार बिजली न आने से परेशानी हो जाती है, वरना सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं। सही व्यवस्था को देख सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक व ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक की सराहना की। इसके बाद सीएमओ ने चिकित्सकों की बैठक लेकर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं की जानकारी दी और सभी योजनाओं को मरीजों को बताने व समय पर सीएचसी पर आने वाले मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिएं। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसमें धर्मेंद्र, ओमवीर मलिक, मनोज, इसरार आदि रहे।