फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मारीशस में 18 से 20 अगस्त तक होगा विश्व हिंदी सम्मेलन

मारीशस में 18 से 20 अगस्त तक होगा विश्व हिंदी सम्मेलन

Wed, 15 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
मारीशस में 18 से 20 अगस्त तक होगा विश्व हिंदी सम्मेलन
बागपत। मारीशस में आयोजित होने जा रहे 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन में बागपत के कवि बलवीर सिंह करुण के अलावा केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह शामिल होंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल 16 अगस्त को दिल्ली से मारीशस के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के अनुसार मारीशस में 11वां विश्व हिंदी सम्मेलन होगा। बागपत से ही दो लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह भी सम्मेलन में विचार रखेंगे। इसके अलावा रमाला क्षेत्र के किरठल गांव निवासी कवि बलवीर सिंह करुण भी शामिल होने का न्योता मिला है। प्रतिनिधिमंडल 16 अगस्त को दिल्ली से रवाना होगा। करुण ने बताया कि 18 से 20 अगस्त तक अलग-अलग सत्र में अलग-अलग विषयों पर कार्यक्रम होगा। मैं द्रोणाचार्य बोलता हूं खंडकाव्य लिखकर करुण ने दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी विश्व हिंदी सम्मेलन में शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed