फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्वतंत्रता दिवस पर रंगीन झालरों से झगमनाएं सरकारी भवन : डीएम

स्वतंत्रता दिवस पर रंगीन झालरों से झगमनाएं सरकारी भवन : डीएम

Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर रंगीन झालरों से झगमनाएं सरकारी भवन : डीएम
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि 15 अगस्त पर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को भव्य व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। रात्रि में सरकारी भवनों तथा अन्य इमारतों एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक इमारतों का प्रकाशमान किया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बैठक ली। बताया कि 15 अगस्त को आठ बजे सरकारी तथा गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रीय गान का भावपूर्ण गायन हो, राष्ट्रीय ध्वज में गुलाब की पंखुड़ी बांधकर फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस परंपरागत रूप से सादगी परंतु आकर्षण ढंग से मनाया जाएगा। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इसमें आवश्यक रूप से भाग लेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध अवश्य कार्रवाई होगी। स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय एकता अखंडता, पथ निरपेक्षता, सामाजिकता समर सत्ता और सांप्रदायिक सौंदर्य की भावना बनाने पर बल दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी सम्मानित करने के साथ-साथ लोगों की एकता प्रदर्शित करने के लिए मानव श्रंखला आदि बनाई जाए। कलक्ट्रेट मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आदर पूर्ण आमंत्रित कर सम्मानित किया जाए। समस्त शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय गान का सामूहिक गायन भी शामिल हो। इसमें एसपी जयप्रकाश सिंह, सीडीओ पीसी जायसवाल, कलक्ट्रेट प्रभारी गुलशन कुमार, अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त पर इस तरह होंगे कार्यक्रम
बागपत। बीएसए और एसडीएम बागपत ईओ के नेतृत्व में सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक जिला पंचायत बागपत से नगर पालिका परिषद, बड़ा बाजार, गांधी बाजार, हवेली के सामने होते हुए राष्ट्र वंदना चौक तक प्रभात फेरी निकालेंगे। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत निर्मल भारत अभियान रैली के साथ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बागपत सरकार की नई योजनाओं के अंतर्गत एक-एक झांकी तैयार करा कर रैली के साथ रहेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, डीपीआरओ के नेतृत्व में दौड़ प्रतियोगिता कराएंगे। कलक्ट्रेट में आठ बजे ध्वजारोहण आठ बजे, स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ पर माल्यार्पण साढ़े आठ बजे। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि जनपद स्तरीय वृक्षारोपण पुलिस लाइन में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed