{"_id":"5b71da7d42c792452227c52d","slug":"121534188157-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं मलकपुर के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं मलकपुर के ग्रामीण
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
खेलों की दुनिया में देश विदेशों तक धाक जमाने वाले मलकपुर गांव के खिलाड़ियों पर अब गांव मेें फैली गंदगी दाग लगा रही है, क्योंकि वर्षों से ग्रामीण जल भराव की समस्या से जूझ रहे है। बार बार शिकायतों के बाद भी न तो प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही ब्लाक अधिकारी। इसको लेकर ग्रामीणों मेें आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने सोमवार को ब्लाक पर पहुंचकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार खेल की दुनिया मेें गांव के खिलाड़ियों ने चार चांद लगा दिए है। आए दिन कोई न कोई खिलाड़ी मेडल जीतकर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं, सूचना पर क्षेत्रवासी और गांव के लोग भी खिलाड़ियों का स्वागत करते हैं, लेकिन जब से गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई है, क्षेत्रवासियों ने तो गांव मेें लगभग आना कम कर दिया है। गांव में फैली गंदगी व जल भराव से खिलाड़ियों में भी आक्रोश पनप रहा है।
फिलहाल जल भराव के चलते दर्जनों महिलाएं, बच्चे व बूढे़ बीमार है। स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। समस्या के निदान के लिए कई बार ग्रामीण तहसील, ब्लाक व डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने सोमवार को ब्लाक पर पहुंचकर बीडीओ प्रेमचंद से शिकायत की और समस्या से निजात दिलाने की मांग की। ग्राम प्रधान कृष्णपाल ने कहा पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराने का प्रयास किया जा रहा है। चेतावनी देने वालों मेें संजीव, प्रमोद, मनोज, अशोक, दीपक, सुनील, प्रकाश, सत्यपाल, जयवीर, मामचंद, नरेश आदि रहे।