{"_id":"5b6753174f1c1b6a1c8b4794","slug":"121533498135-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौरा कलां में धनौरा के कांवड़िया सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौरा कलां में धनौरा के कांवड़िया सहित दो की मौत
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। कांवड़ लेने जा रहे धनौरा सिल्वर नगर गांव के कांवड़िया की मुजफ्फरनगर जनपद के भौरा कलां गांव के पास हाइटेंशन विद्युत लाइन के तार के करंट चपेट में आने से मौत हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसके साथी ने भी दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर गांव में गम का माहौल हो गया। इस दौरान मृतक के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
मृतक कांवड़िया नोपिन पुत्र महिपाल कश्यप उम्र 34 वर्ष धनौरा सिल्वर नगर गांव का रहने वाला था। वह डीजे संचालन का कार्य करता था। जनपद मुजफ्फरनगर के हडोली गांव के रहने वाले रिश्तेदारों ने डाक कंावड़ के लिए उसका डीजे बुक किया । इस पर वह शामली के बनत निवासी छोटू को अपने साथ लेकर हडोली चला गया। जहां से कई कांवड़ियों का समूह डाक कंावड़ लाने के लिए गाड़ी में सवार होकर हरिद्वार के लिए चल दिए। जब वे शनिवार की देर शाम जनपद मुजफ्फरनगर के भौरा कलां गांव के पास पहुंचे तो वहां हाइटेंशन विद्युत लाइन अत्यधिक ढीली हालत में थी। गाड़ी निकालने के लिये नोपिन व छोटू ने विद्युत लाइन के तारों को हटाने का प्रयास किया। हाइटेंशन लाइन के तार में करंट की चपेट में आने वे दोनों झुलस गए। मौके पर ही नोपिन की मौत हो गई। वहीं अस्पताल में में बनत निवासी छोटू की भी मौत हो गई। नोपिन की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव धनौरा सिल्वर नगर में आई तो गांव में गम माहौल हो गया और परिवार में उसके पिता महिपाल कश्यप, पत्नी रेखा, पुत्र अर्जुन, पुत्री रिया व अन्य परिवार की महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल था। कुछ ग्रामीण उसके शव को लेने के लिए मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।