फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुनि सुरत्न सागर महाराज का संसघ नगर में मंगल प्रवेश

मुनि सुरत्न सागर महाराज का संसघ नगर में मंगल प्रवेश

Tue, 24 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मुनि सुरत्न सागर महाराज का संसघ नगर में मंगल प्रवेश
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मुनि सुरत्न सागर महाराज ने संसघ चतुर्थ मास के लिए बड़ौत नगर में मंगल प्रवेश किया। इस मौके पर जैन संत को शोभायात्रा के साथ बिनौली रोड से अजित नाथ मंदिर लाया गया और विहर्ष सभागार में आयोजित धर्मसभा में विचार व्यक्त किए।
अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में मुनि सुरत्न सागर महाराज ने संसघ नगर मेें प्रवेश किया। उनकी शोभा यात्रा बिनौली रोड से शुरू होकर मुख्य मार्गों से शुरू होकर अजितनाथ मंदिर पहुंचे, रास्ते मेें जगह-जगह मुनि संघ का भक्तों ने पादप्रक्षालन कर आरती उतारी। शोभा यात्रा के बाद सुरतन सागर माहराज ने विहर्ष सभागार में धर्मसभा में कहा कि किसी नगर मेें संतों का आगमन बहुत पुण्य होता है। आज देश को महान कहा जाता है, अमेरिका या पाकिस्तान को नहीं। इसका कारण है कि भारत में महावीर व राम जैसी पुण्य आत्माओं का जन्म हुआ है। भारत में निरंतर साधु संतों का विचरण चलता रहा हैै। कहा कि काम पर जाते समय यदि गुरू के दर्शन हो जाए तो समझों काम सफल हो गया। संचालन मांगेराम जैन ने किया। इसमें अजित नाथ मंदिर कमेटी, विमर्श जागृति मंच, वीर हर्ष ग्रुप, स्याद्वाद संगीत मंडल, जैन मिलन परिवार द्वारा मुनि के चरणों मेें फल समर्पित किए। इसमें अध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री मुकेश जैन, प्रदीप जैन, वरदान जैन, मुकेश, प्रवीण जैन, सुनील जैन, सुंदर लाल, महेंद्र जैन, अरुण जैन, अशोक जैन, अंकुर जैन, अनिल जैन शामिल रहे।
विज्ञापन


गुरू की वाणी से होता है कल्याण
बड़ौत। जैन स्थानक प्राचीन पट्टी चौधरान मेें चल रहे धर्मसभा मेें जैन महा साध्वी वैभव श्री ने कहा कि विनय से सुख-शांति मिलती है। विद्या से विनम्रता प्राप्त होती है। कहा कि गुरू की वाणी सुनकर मनुष्य का कल्याण संभव है। साध्वी प्राजला ने भजन की प्रस्तुति दी। धर्मसभा में सुरेंद्र जैन, हेमचंद जैन, संजय जैन, राम जैन, नवीन जैन, इंद्राणी, मंजु, सुनीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed