फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत के जुनैद ने जुनून से बनाई जीप

बागपत के जुनैद ने जुनून से बनाई जीप

Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बागपत के जुनैद ने जुनून से बनाई जीप
बागपत। शहर के ईदगाह निवासी 11वीं के छात्र जुनैद ने कम लागत में बच्चों के लिए एक आकर्षक जीप तैयार की है। वर्तमान समय में वह घर से स्कूल आने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहा है। जहां भी वाहन को लेकर गुजरता वहीं पर लोगों की भीड़ जुट जाती थी। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाली जाने लगी।
विज्ञापन

शहर के ईदगाह निवासी अब्दुल सत्तार के पुत्र जुनैद में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। कक्षा 11 के इस छात्र ने एक आकर्षक वाहन का आविष्कार किया है। जीप बनाने में उसके 11 हजार रुपये खर्च हो गए हैं। जैसे ही वह सोमवार की सुबह अपने द्वारा बनाएं गए वाहन पर बैठकर स्कूल पहुंचा तो लोगों की भीड़ लग गई। स्कूल की छुट्टी के बाद वह बाजार में गया तो वहां भी लोगों ने उसे चारों ओर से घेर लिया। वाहन के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गई। जुनैद ने बताया कि इस वाहन को बनाने में 11 हजार रुपये का खर्च आया है। कोई भी सामान उसे जिले में नहीं मिला है। इस लिए उसने सभी सामान ऑनलाइन मंगवाया है। इसे बनाने में उसे एक सप्ताह का समय लगा है। आगे भी वह इसी प्रकार अनोखी आविष्कार करेगा। उधर जिला विज्ञान क्लब की जिला समन्वयक डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि छात्र ने आकर्षक वाहन बनाया है इसके लिए उसे प्रोत्साहित किया जाएगा। उसकी मॉडल को जिला स्तर पर प्रदर्शित कराएंगे। इसके बाद राज्य स्तर पर। अगर वाहन को पसंद किया गया तो उसे पेटेंट कराया कर उसे उपलब्धि पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


वाहन में खूबियां हैं बहुत
जुनैद ने बताया कि जीप में 20 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने की क्षमता है। बिजली से इसकी बैट्री चार्ज होती है। एक बार फूल चार्ज होने पर दो-तीन किलो मीटर तक का सफर होगा। इसमें लाइट से लेकर हॉरन की व्यवस्था की गई है। रात में भी इस जीप से शहर में बाजार से सामान खरीदने जाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed