फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुकलेश हत्याकांड में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

मुकलेश हत्याकांड में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मुकलेश हत्याकांड में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
बागपत। बुढ़सैनी गांव की विधवा मुकलेश की हत्या के मामले में बालैनी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से नाराज सिंगौली तगा के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को सिंगौली तगा के काफी संख्या में ग्रामीण एसपी दफ्तर पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा बुढ़सैनी गांव में आठ मार्च 2018 को विधवा मुकलेश पत्नी स्वर्गीय पप्पू की उसके ही देवरों और देवरानियों, सास ने गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में देवर सत्तू, उपेंद्र और मोनू पुत्र राज सिंह, देवरानी कविता पत्नी सत्तू, नीटो पत्नी उपेंद्र, राजबीरी पत्नी राज सिंह के खिलाफ बालैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा। मृतका के बेटे गौरव, सौरभ और बेटा शालू अब अपने मामा के घर सिंगौली तगा में रह रहे हैं। इस मामले में फरार आरोपी बच्चों को मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में सोनू, मोनू, कुंदन, बबलू, राजवीर, शीशपाल, विनोद, सुंदर, शौकेंद्र, धन्नो, बिंदो, पूनम, कुसुम, अनीता, कृष्णा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed