{"_id":"5b31458c4f1c1b603c8b57a6","slug":"121529955724-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा का डंका, नार्थ जोन में 374 और प्रदेश में 156वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा का डंका, नार्थ जोन में 374 और प्रदेश में 156वीं रैंक
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्वच्छता सर्वेक्षण में बड़ौत ने स्टेट रैंक में 13वां स्थान हासिल किया । खेकड़ा पालिका भी पीछे नहीं रहा। नॉर्थ जोन में खेकड़ा को 374वीं रैंक मिली, जबकि स्टेट रैंक 156 हासिल की है। जिले की रैंक में टीकरी नगर पंचायत तीसरे और अमीनगर सराय चौथे स्थान पर है।
एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने बताया कि प्रदेश की 66 शहरों को मिलाकर जो स्टेट रैंक जारी की गई है, इसमें बड़ौत 13वें स्थान पर है, लेकिन प्रदेश के 587 शहरों के सर्वे के बाद जो रैंक बनीं है, उसकी रैंक भी जारी कर दी गई है। नॉर्थ जोन की नगर पालिका, नगर पंचायतों और छावनी बोर्ड की रैंक अलग जारी की गई है। नार्थ जोन के 1008 शहरों में खेकड़ा को 374वीं और प्रदेश में 156वीं रैंक मिली है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार खेकड़ा की आबादी 48676 है। पालिका का दर्जा मिलने के बाद इस बार पालिका ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाए । नगर पंचायतों की बात करें तो बागपत की टीकरी नगर पंचायत की स्टेट रैंक 240 है, जबकि नॉर्थ जोन में 486वां स्थान मिला है। जिले की तीन पालिका और पांच नगर पंचायतों की स्थिति पिछले दो सर्वेक्षण के सापेक्ष सुधरी है।
बागपत जिले के स्थानीय निकाय की स्थिति
निकाय स्कोर प्रदेश की रैंक
बड़ौत 1822 13
खेकड़ा 1437 156
टीकरी 1332 240
अमीनगर सराय 1274 280
छपरौली 1201 345
दोघट 1181 363
बागपत 1096 434
अग्रवाल मंडी टटीरी 1012 485
किसने क्या कहा?
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा बड़ौत और खेकड़ा की तरह ही अन्य स्थानीय निकाय में स्वच्छता की मुहिम को तेज किया जाएगा। अगले वर्ष की रैंक में निश्चित तौर पर सुधार होगा।
विज्ञापन
एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने कहा आमजन की भागीदारी से स्वच्छता अभियान को तेज किया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अभियान में सहयोग करें।
एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार ने कहा बेहतर रैंक मिली है। इससे लोगों का उत्साह बढ़ेगा और अगले वर्ष की रैंक में खेकड़ा निश्चित तौर पर और अधिक बेहतर पोजीशन पर रहेगा।
ईओ निहारिका चौहान ने कहा पालिका कर्मियों के बेहतर प्रयास और लोगों के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है। इस वर्ष और अधिक बेहतर तरीके से प्रयास किया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष संगीता धामा ने कहा खेकड़ा में स्वच्छता की मुहिम जारी रहेगी। शहर के लोग बेहद जिम्मेदार हैं और अगले वर्ष की रैंकिंग में खेकड़ा पालिका पहले पायदान पर होगा।