{"_id":"5b2d502a4f1c1bc96b8b7a7b","slug":"121529696298-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरूकुल शिविर में छात्रों को सिखाई विभिन्न कला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरूकुल शिविर में छात्रों को सिखाई विभिन्न कला
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर में छात्रों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में आर्य समाज की ओर से चल रहे गुरुकुल शिविर में तीसरे दिन हरियाणा से आए सुनील ने दंडबैठक का व्यायाम कराया। मार्शल आर्ट ब्लैक बैल्ट रविंद्र ने छात्रों को विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा के गुर सिखाए। छात्रों को मानसिक एकाग्रता और स्मृति विकास के लिए विद्या अर्जुन प्रक्रिया का अभ्यास कराया जो प्राचीन प्राणाली है। इससे बुद्धि, स्मृति का विकास किया जाता है। दोपहर बाद टीएसआई लोकेंद्र शर्मा और जसवीर भागवत द्वारा छात्रों को यातायात संबंधित नियमों की जानकारी दी ताकि भविष्य में यातायात से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी हो सके। शाम को छात्रों ने आर्य समाज चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें मुख्य रूप से गुरुकुल अधिष्ठाता व्रिमेश आर्य, प्रधान अवनीश आर्य, सहदेव आर्य, राज सिंह, सुधीर, हरेंद्र, क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष हिमांशु, कपिल वैदिक, देवव्रत, प्रमोद का सहयोग रहा।