{"_id":"5b0b0a124f1c1b9e6e8b4dcb","slug":"121527450130-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खट्टर ने किया छपरौली पुल का वायदा, आठ जून से पहले टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खट्टर ने किया छपरौली पुल का वायदा, आठ जून से पहले टेंडर
Updated Mon, 28 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि छपरौली पुल का जल्द निर्माण शुरू होगा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और छपरौली पुल दोनों राज्यों के रिश्तों को मजबूत करेगा।
खेकड़ा में खट्टर ने कहा कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से हरियाणा को भी बड़ा लाभ है। हरियाणा में ही यह वेस्टर्न से जुड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत देश में विकास हो रहा है। विश्व में देश की पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव की तैयारी के लिए एक मंच से एकजुट होकर तैयार रहें। छपरौली के पुल की बात कही जा रही है, इसका जल्द निर्माण होगा। शिलान्यास हो चुका है। आठ जून से पहले-पहले इसका टेंडर होने वाला फिर तेजी से इसका निर्माण होगा। छपरौली क्षेत्र का पुल बनने वाला है। साढे़ तीन वर्ष के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री गडकरी में नौ नेशनल हाइवे के लिए 35 हजार करोड़ दिए हैं। नेशनल हाइवे बनते हैं तो देशभर से पर्यटक को बढ़ावा मिलता है। हरियाणा-उत्तर प्रदेश के संबंध है, दोनों ही कृषि प्रधान राज्य हैं। देश में व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो गई है। गुंडागर्दी यूपी में नहीं होगी और न ही हरियाणा में होगी।