{"_id":"5b0b09204f1c1bab6e8b4e91","slug":"121527449888-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार कर रही है किसानों का शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार कर रही है किसानों का शोषण
Updated Mon, 28 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। पुसार बस स्टैंड पर अखिल भारतीय गरीब मजदूर किसान पार्टी के बैनर तले गन्ना भुगतान और बिजली समस्या को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा।
धरना पर बैठे लोगों ने कहा गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। सरकार और चीनी मिल मालिक किसानों का शोषण कर रहे हैं। अकेले मलकपुर चीनी मिल पर साढ़े तीन करोड़ से भी अधिक गन्ना भुगतान बकाया है। सरकार ने किसानों की आय दो गुना करने का वादा किया, लेकिन आय तो दूर की बात गन्ना भुगतान तक नहीं दिलाया। जनप्रतिनिधि भी उपचुनाव के समय वोट हासिल करने के लिए भोले भाले किसानों को बेवकूफ बनाकर चले जाते हैं। भुगतान न होने के कारण किसान बिजली के बिल जाम नहीं कर पा रहे है। बिजली विभाग द्वारा 10 हजार तक के बकाएदारों के खिलाफ थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। तीन दिन बाद भी धरने पर बैठे लोगों की सुध लेने के लिए कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसमें बीर सैन, शीलन, शिवदत्त, ओमपाल सिंह, रामछेल, सोनू, दीपक कुमार, हरेंद्र सिंह, सहदेव पंवार, किरण पाल, पूरण सिंह, दीपक, राज कुमार आदि रहे।