फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तालाब की खुदाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

तालाब की खुदाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

Wed, 16 May 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
तालाब की खुदाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
बड़ौत (बागपत)। नंगला गांव के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचे और कुम्हारों वाले तालाब की खुदाई और सफाई कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव के तालाब की खुदाई और सफाई ग्राम प्रधान द्वारा शुरू कराई गई थी। सफाई का कार्य 70 प्रतिशत पूरा किया जा चुका था, लेकिन एसडीएम के आदेश पर रुकवा दी। इससे गांव की गलियों में फिर से पानी भर गया और बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। उनका कहना था कि कुछ लोग तालाब की सफाई के विरोध मेें है और कुछ लोगों को साजिश के तहत लाकर प्रदर्शन करा रहे हैं। बाद में एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे इसकी जांच कराकर कार्रवाई कराएंगे। इस अवसर पर बिजेंद्र, अनिल, उदयवीर, जयवीर, तेजबीर, संतोष, सुखपाल, हरपाल, दीपक मान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed