फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रांसफार्मर में लगी आग, विद्युत आपूर्ति ठप

ट्रांसफार्मर में लगी आग, विद्युत आपूर्ति ठप

Sat, 05 May 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग, विद्युत आपूर्ति ठप
ट्रांसफार्मर में लगी आग, विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन

- घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

अमीनगर सराय। कस्बे के 132 केवीए बिजलीघर पर रखे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दिनभर व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया गया। लेकिन अब दो दिन तक आपूर्ति में सुधार होने की संभावनाएं नजर नहीं आ रही हैं।
बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे 132 केवीए के बिजली घर में रखे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाका हुआ। उसके बाद देखते ही देखते आग लग गई। तेज आवाज और आग के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। वहां से दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को अंधेरे में रात काटने को मजबूर होना पड़ा। शुक्रवार को दिनभर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। दो दिन तक ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो सकता है। इस कारण लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। एसडीओ राणा प्रताप ने बताया कि आग से बिजलीघर में काफी नुकसान पहुंचा है। दो दिन तक लाइट आने का अनुमान नहीं है। फिर भी वैकल्पिक व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बा निवासी पवन गोयल, संजय गर्ग, सुरेश बंसल, संजय मित्तल, मंगलसेन शर्मा, मुकेश शर्मा, बबली प्रजापति, रामकिशन वाल्मीकि ने कहा कि हर बार गर्मी के मौसम में ऐसी दिक्कतें होती हैं। ऊर्जा निगम कोई भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं रखा है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी ऊर्जा निगम कोई कार्रवाई नहीं करता है। चेतावनी दी जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती है तो आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दो दिन और आपूर्ति रहेगी बाधित
अमीनगर सराय। कस्बे सहित कई गांवों में दो दिन तक विद्युत आपूर्ति नहीं आती तो लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गरमी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

--
टूटे खंभे को बदलवाने की मांग
चांदीनगर। ढिकौली-बंथला मार्ग पर कार की टक्कर से 17 अप्रैल को हाईटेंशन विद्युत लाइन का खंभा टूट गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ऊर्जा निगम को दें दी थी। आज तक भी खंभे को नहीं बदला गया है। कभी भी अनहोनी घटना घट सकती है। इससे लोगों में रोष है। अनिल, प्रमोद, इस्लाम, ओमपाल, दिनेश, मांगेराम, फुरकान ने जल्द टूटे खंभे को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed