फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिला अस्पताल में तड़पती रही गर्भवती

जिला अस्पताल में तड़पती रही गर्भवती

Mon, 04 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में तड़पती रही गर्भवती
बागपत। जिला अस्पताल में गर्भवती महिला आठ घंटे तक प्रसव पीड़ा से तड़पती रही, लेकिन महिला चिकित्सक नहीं आई। परिजनों ने हंगामा किया तो नर्स ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाने को कह दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

सिसाना गांव निवासी विपिन की पत्नी रूचिका को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा के बाद परिजन सुबह छह बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। उसे अस्पताल में भर्ती भी करा दिया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि आठ घंटे तक किसी ने महिला की सुध नहीं ली। परिजन महिला चिकित्सक को बुलाने के लिए कहते रहे, लेकिन महिला चिकित्सक नहीं आई। परिजनों ने हंगामा किया। स्टाप नर्स से उनकी नोक झोंक हुई। महिला चिकित्सक नहीं पहुंची तो स्टाफ नर्स ने परिजनों से महिला को प्राइवेट अस्पताल ले जाने को कहा। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि रविवार की छुट्टी होने के कारण चिकित्सक घर चले जाते हैं। अस्पताल में स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई गई। गर्भवती महिला को भर्ती किया। उसके प्रसव में समय था। परिजन स्वयं ही उसे अस्पताल से लेकर चले गए। जिला अस्पताल प्रबंधन की इसमें कोई चूक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed