{"_id":"5ada3f094f1c1b350a8b59b3","slug":"121524252425-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल की बच्ची ने खेल-खेल में निगल ली सल्फास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल की बच्ची ने खेल-खेल में निगल ली सल्फास
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल की बच्ची ने खेल-खेल में सल्फास खाया
बागपत। निवाड़ा गांव में तीन वर्षीय बच्ची ने गेहूं की टंकी से निकालकर फेंकी सल्फास की गोली निगल ली। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बच्ची को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर किया है जहां बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
निवाड़ा गांव निवासी निजामू की तीन वर्षीय बेटी शम्मो घर के आंगन में खेल रही थी। निजामू घर में रखी गेहूं की टंकी को खाली कर रहा था। उसने टंकी से सल्फास की गोली को निकाल कर आंगन में फेंक दिया। मासूम शम्मो ने सल्फास को उठाकर निगल लिया। थोड़ी देर बाद शम्मो को उल्टियां होनी शुरू हो गई और उसकी हालत बिगड़ती ही चली गई। उल्टी मेें सल्फास की गोली पेट से निकलने पर परिजनों के हाथ-पैर फूल गए और बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में बच्ची को मेरठ रेफर कर दिया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।