{"_id":"5ad3aa374f1c1b54098b4bdc","slug":"121523821111-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम ने गर्मी शुरू होते ही बदले सीयूजी नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम ने गर्मी शुरू होते ही बदले सीयूजी नंबर
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
गर्मी के सीजन का आगाज होते ही एक बार फिर उपभोक्ताओं की समस्याएं बढ़ गई, क्योंकि विद्युत निगम के अफसरों ने पिछले कई साल से चले आ रहे सीयूजी नंबर को ही बदल डाला। अब उपभोक्ताओं को विद्युत शिकायतों का निस्तारण कराने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे उपभोक्ताओं में विद्युत निगम के प्रति आक्रोश पनप रहा है।
विद्युत उपभोक्ताओं की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है। जैसे तैसे उपभोक्ताओं के पास विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के सीयूजी नंबर उपलब्ध हुआ है। उपलब्ध सीयूजी नंबर के माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे अपनी विद्युत शिकायतों का निस्तारण भी करा रहा हैं, लेकिन एक बार फिर से विद्युत निगम के अफसरों ने अपना सीयूजी नंबर 941274 से बदलकर 9193330 कर उपभोक्ताओं की समस्या को बढ़ा दिया। ऊपर से गर्मी के सीजन का भी आगाज हो गया है। विद्युत समस्याओं के निस्तारण को लेकर अब उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ता संदीप, नीरज, प्रदीप, सचिन, दीपक, दिनेश ने बताया कि पहले किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए आसानी से विद्युत निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों के नंबर उपलब्ध हो जाते थे, लेकिन जब से विद्युत निगम ने अपना सीयूजी नंबर बदल दिया है, इससे उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। चार दिन से नगर के पठान कोठ मोहल्ले मेें विद्युत लाइन का तार टूटा पड़ा है, लेकिन नंबर उपलब्ध न होने के कारण परेशानी हो रही है। इस संबंध मेें अधिशासी अभियंता द्वितीय वीरेंद्र सिंह ने कहा निगम के बड़े अफसरों के निर्देश पर सीयूजी नंबर बदले हैं। अधिकांश नंबर बदले जा चुके हैं, जैसे ही पूरे नंबर बदल जाएंगे, विद्युत दफ्तरों और बिजलीघरों पर बदले हुए नंबरों की लिस्ट सार्वजनिक कर चस्पा कर दी जाएगी।