{"_id":"5ac67f054f1c1ba8618b5a6d","slug":"121522958085-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि कश्यप और निषादराज जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि कश्यप और निषादराज जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले भर में महर्षि कश्यप और निषाद राज जयंती धूमधाम के साथ मनाई। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली । गोष्ठी का भी आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने युवाओं से समाज के महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को कश्यप धर्मशाला में महर्षि कश्यप और निषाद राज की जयंती मनाई । इस मौके पर हवन किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया। शाम के समय शोभायात्रा निकाली । इसका शुभारंभ भाजपा के आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप और भाजपा के मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय कश्यप ने फीता काटकर कर किया। यात्रा कोर्ट रोड, सिसाना रोड, बड़ौत रोड, राष्ट्र वंदना चौक से होते बड़ा बाजार, सराफा बाजार, यमुना रोड से होते कश्यप धर्मशाला परिसर में समाप्त हुई। जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत हुआ। संजय कश्यप ने कहा महर्षि कश्यप ब्रह्मा जी के मानस थे। उन्हें सभी ऋषि मुनियों में श्रेष्ठ मना गया है। वहीं भगवान श्रीराम के सखा भगवान निषाद राज जी के जीवन पर भी प्रकाश डाला। समाज के लोगों से कुरीतियों को दूर कर बच्चों को शिक्षित बनाने का आह्वान किया। इसमें निठौरा नगर पंचायत चेयरमैन आरके कश्यप, एडवोकेट दीपक कश्यप, भवी कश्यप, बिजेंद्र कश्यप, राजीव कश्यप, प्रदीप, धन्नु कश्यप, सुनील कुमार, अशोक कश्यप, सुशील, विनोद, प्रमोद, ओमपाल मौजूद रहे।
रालोद कार्यकर्ताओं ने महर्षि कश्यप की जयंती मनाई । इसमें ओमबीर ढाका ने कहा कि महर्षि कश्यप वैदिक ऋषि थे। इनकी गणना सप्त ऋषि में की जाती है। उन्होंने स्मृति ग्रंथ की रचना की। रालोद ने प्रशासन से मांग की जिला मुख्यालय पर महर्षि कश्यप की प्रतिमा स्थापित की जाए। इसमें राजेंद्र कश्यप, राकेश कश्यप, जितेंद्र कश्यप, शौकत आजाद, अजहर खान, ओमवीर तोमर, समीर खान, कलीम, उस्मान मुखिया, कंवर पाल, विक्रम पांचाल, मुकेश कश्यप, कर्मपाल गुर्जर, अनिरूद्ध, अली शेर, आबाद, वसीम आदि मौजूद रहे।