{"_id":"5a930d134f1c1b514a8bb46b","slug":"121519586579-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और राज्य सरकार ने जाटों को ठगा- राजेश दहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और राज्य सरकार ने जाटों को ठगा- राजेश दहिया
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत) ।
जाट संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश दहिया ने कहा कि केंद्र में जाट आरक्षण के लिए जाटों के सभी संगठनों को एकजुट होकर संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने कहा दोनों सरकार जाटों का शोषण कर रही हैं। उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार ने जाट समाज को ठगा है।
वे रविवार को बड़ौत में आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए जाट संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश दहिया ने कहा कि जाट संगठनों की आपसी फूट के कारण केंद्र में आरक्षण मिलने में देरी हो रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार ने जाटों को ठगा है। उन्होंने कहा कि जाटों की वजह से भाजपा केंद्र और राज्य सरकार में आई है। उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार में आने के बाद भाजपा नेताओं ने जाटों के हितों पर ध्यान न देकर उल्टा जाटों पर अत्याचार किए हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में जाट बिरादरी सर्वाधिक दुखी और पीड़ित हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव आर्य, डॉ. प्रताप लोयन, तेजपाल सिंह, हरपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, भंवर सिंह, जसवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।