फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कक्ष निरीक्षकों ने दी परीक्षा के बहिष्कार की चेतावनी

कक्ष निरीक्षकों ने दी परीक्षा के बहिष्कार की चेतावनी

Sat, 24 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कक्ष निरीक्षकों ने दी परीक्षा के बहिष्कार की चेतावनी
बागपत। चौधरी कुंदन सिंह इंटर कॉलेज के कक्ष निरीक्षकों ने शनिवार को होने वाली परीक्षा के बहिष्कार की चेतावनी दी है। केंद्र व्यवस्थापक ने डीआईओएस को पत्र लिखकर अपने स्तर से व्यवस्था कराने की मांग की है। केंद्र व्यवस्थापक के बदलने से क्षुब्ध शिक्षकों ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

शिकायतों के चलते बार-बार बदले जा रहे केंद्र व्यवस्थापकों को वजह बताते हुए कक्ष निरीक्षकों ने द्वितीय पाली में होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। कक्ष निरीक्षक योगेंद्र मलिक ने डीआईओएस पीके मिश्रा को पत्र लिखकर परीक्षा समिति के माध्यम से टीम भेजने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बार-बार केंद्र व्यवस्थापक बदलने से क्षुब्ध कक्ष निरीक्षकों ने तंग आकर यह कदम उठाया है। इसमें विकास कुमार, लोकेंद्र कुमार, संजीव कुमार, मुदित शर्मा, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, रूमा, अन्नू, उमेश, नेहा, प्रीति ने परीक्षा में सहयोग करने से इंकार किया है। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में जीडी को अवगत कराया जा रहा है। वहां से जैसे भी आदेश मिलेंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने पूछा किस तरह की शिकायत से उसे हटाया
विद्यालय के पूर्व केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य सतेंद्र ने डीआईओएस को पत्र लिखकर अवगत कराया कि किस स्तर की शिकायत प्राप्त हुई, इससे अवगत कराया जाए। केंद्र में नकल विहीन परीक्षा कराई। यदि इस तरह की आशंका है तो वह सीसीटीवी कैमरे फुटेज की जांच कर सकते है। उसे केंद्र व्यवस्थापक के पद से उठाकर उसका शर्मिदा किया है। उसकी छवि को धूमिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मार्च को होगी कृषि शास्त्र विज्ञान की परीक्षा
बागपत। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि 10 मार्च कृषि शास्त्र विज्ञान की परीक्षा द्वितीय पॉली में होगी। पहले यह परीक्षा 12 मार्च को निर्धारित की गई थी।


दो पाली की परीक्षा में 74 बच्चे गैरहाजिर
बागपत। परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में इंटर की कंप्यूटर, बैंकिंग, एकाउंटेंसी, डेरी प्रौद्योगिकी, आशुलिपि की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत बच्चों में से पांच अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में भूगोल की परीक्षा में हुई। इसमें 2208 में से 2139 उपस्थित रहे। 69 ने परीक्षा छोड़ दी। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed