{"_id":"5a872f794f1c1b387b8b6e59","slug":"121518808953-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा के पांच गांवों में शुरू हुआ आधार कार्ड बनाने का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा के पांच गांवों में शुरू हुआ आधार कार्ड बनाने का कार्य
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा के पांच गांवों में शुरू हुआ आधार कार्ड बनाने का कार्य
बागपत। डीबीटी (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) योजना के संचालन में आधार की समस्या अब जल्द दूर होगी। चयनित किए गए गांवों में शुक्रवार से आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर इसके लिए आवेदन किया।
डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर योजना के लिए सूबे की सरकार की और से खेकड़ा तहसील का चयन हुआ है। जिला आपूर्ति विभाग के सामने लोगों के पास आधार कार्ड न होने की समस्या खड़ी कर दी थी। लोगों को इसके बनवाने के लिए जागरूक किया गया, लेकिन समस्या का रास्ता नहीं निकल रहा था। जिला आपूर्ति विभाग ने खुद ही आधार कार्ड बनवाने के लिए अधिकारियों से संपर्क किया। कॉमन सर्विस सेंटर के यूपी हैड अजीतपाल से डीएसओ चमन शर्मा ने वार्ता की। आधार कार्ड सेंटर चलवाने के लिए योजना का हवाला दिया। उनके इस कार्य से खेकड़ा क्षेत्र के काठा, सिंगौली तगा, रटौल, मंडोला और खेकड़ा में आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके चलते दिनभर लोगों की भीड़ रही। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि आधार कार्ड बनना शुरू हो गया है। इससे योजना आगे बढ़ेगी। जल्द अन्य गांवों में भी कार्ड बनवाने के लिए सैटअप लगवाया जाएगा।