फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   परशुरामेश्वर महादेव मंदिर समिति से सचिव और सह कोषाध्यक्ष का इस्तीफा

परशुरामेश्वर महादेव मंदिर समिति से सचिव और सह कोषाध्यक्ष का इस्तीफा

Fri, 16 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
परशुरामेश्वर महादेव मंदिर समिति से सचिव और सह कोषाध्यक्ष का इस्तीफा
बागपत। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल परशुरामेश्वर महादेव मंदिर की समिति में अंदरूनी तकरार सामने आने लगी है। समिति के सचिव, सह कोषाध्यक्ष और कुछ सदस्यों ने व्यक्तिगत कारण बताते हुए इस्तीफा दे दिया है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और सब रजिस्ट्रार मेरठ को इस्तीफा भेजा गया है।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर की 25 सदस्यीय कार्यकारिणी में सब कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। महाशिवरात्रि के पूजन के दौरान अध्यक्ष तिलकराज गुप्ता ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए झंडा पूजन बीच में ही छोड़ दिया था। माना जा रहा है कि इस बिंदु पर भी कमेटी के सभी सदस्य सहमत नहीं थे। इसके अलावा कुछ अन्य बिंदुओं पर अध्यक्ष के साथ मतभेद की बातें कही जा रही है। अब समिति के सचिव संजीव शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अनिल शर्मा, सह कोषाध्यक्ष टीपी शर्मा के अलावा अन्य कुछ सदस्यों ने भी इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन

सहकोषाध्यक्ष टीपी शर्मा ने इस्तीफे की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है, उनका किसी से कोई मनमुटाव नहीं है। सचिव संजीव शर्मा ने भी व्यक्तिगत कारण बताएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्तीफे की जानकारी नहीं: गुप्ता
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष तिलकराज गुप्ता का कहना है कि उन्हें इस्तीफा दिए जाने की जानकारी नहीं है। कमेटी में किसी भी बिंदु पर मतभेद नहीं है। सभी सदस्य समन्वय से कार्य करते हैं। वह मामले की जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed