{"_id":"5a5bab5c4f1c1b6d268b466d","slug":"121515957084-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी में व्यापारियों को डस्टबिन बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी में व्यापारियों को डस्टबिन बांटे
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। टीकरी कस्बे में गंदगी की वजह से फैल रही बीमारी से बचने के लिए आपकी अपनी समिति कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और सफाई अभियान चला कर व्यापारियों को डस्टबिन का वितरण किया।
समिति अध्यक्ष डॉ. अरुण राठी ने बताया कि कस्बे में गंदगी के कारण नई-नई बीमारियां पनप रही है। जिससे कस्बे में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुचारु रुप से चालू नहीं है। इस कारण आए दिन बीमारियों से ग्रस्त लोगों को कस्बे से 25 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। आगे से गंदगी के कारण ऐसी बीमारियां न हो, उसके लिए रविवार को सफाई अभियान चलाया और फिर मुख्य बाजार में करीब चार से अधिक व्यापारियों को डस्टबिन बांटे। उन्होंने व्यापारियों से कचरा डस्टबिन में एकत्र करने व नियत समय पर आने वाले कचरा वाहनों में डालने को कहा। इसमें सुधीर हिलवाई, मनोज हलवाई, पप्पू हलवाई, पंकज राठी, मास्टर विकास, आनंद प्रकाश, शिवकुमार राठी, जितेंद्र राठी, प्रदीप राठी, विपिन राठी, मनीष राठी, सनी तंवर मौजूद रहे।