फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, शहीद अंकित को श्रद्धाजंलि

कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, शहीद अंकित को श्रद्धाजंलि

Sat, 06 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, शहीद अंकित को श्रद्धाजंलि
बागपत। वाजिदपुर गांव के सिपाही अंकित तोमर की शहादत पर शोक सभाओं का आयोजन किया। जगह-जगह श्रद्धांजलि दी गई। जिला बार एसोसिएशन के सदस्य कार्य से विरक्त रहे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के सदस्य अंकित तोमर की शहादत पर शुक्रवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। गहरा शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह एडवोकेट ने की। संचालन महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी एडवोकेट ने किया। इसमें रामपाल सिंह नेहरा, ब्रहम सिंह राणा, कृष्णपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, मांगेराम, अजीत सिंह, ओमपाल सिंह, सतीश त्यागी, सचिन कुमार, संजय कुमार, नरेंद्र पंवार, अवध कुमार, महेंद्र सिंह बंसल, तसलीम त्यागी, जाकिर हुसैन, कवल सिंह, कपिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दिलशाद, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जाट भवन में जिला जाट सभा ने शोक सभा की। इसमें दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से अंकित की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा शहीद अंकित तोमर पर सभी को गर्व है। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह, जयपाल सिंह, राष्ट्र वंदना मिशन के सदस्य देवेंद्र आर्य एडवोकेट, जयवीर एडवोकेट, नगेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, शीशपाल, वीरेंद्र सिंह, ब्रहमपाल, एडवोकेट देवेंद्र आर्य, सतीश कुमार, चरण सिंह, महिपाल, तेज सिंह, जयवीर सिंह, अश्वनी तोमर आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सरूरपुर कलां गांव में युवा किसान क्लब के सदस्यों ने अंकित तोमर को श्रद्धांजलि दी। इसमें क्लब के अध्यक्ष सुभाष नैन, महिपाल, देवेंद्र, प्रदीप, शिवकुमार, प्रदीप, सुमित, जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमाला। किशनपुर बराल बस स्टैंड पर गणमान्य लोगों एवं स्कूली बच्चों ने शहीद अंकित तोमर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व प्रधानाचार्य वीर सैन तोमर ने कहा कि ऐसे सिपाहियों की बदौलत ही आम जन अपने घर में सुरक्षित है। कानून की हिफाजत के लिए अंकित तोमर ने बलिदान दिया। इसमें ईश्वर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. डीपी गुप्ता, डॉ. गजेंद्र शर्मा, जसबीर सिंह, सतेंद्र सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed