फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोहरे का कहर: अलग-अलग हादसों में पांच घायल

कोहरे का कहर: अलग-अलग हादसों में पांच घायल

Fri, 05 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
कोहरे का कहर: अलग-अलग हादसों में पांच घायल
बागपत। जनपद में कोहरे का कहर जारी है। अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने उनका अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन

बागपत में बुधवार देर शाम ही कोहराम पड़ना शुरू हो रहा था। रोड पर दिखाई नहीं दे रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना वाहन चालकों को करना पड़ रहा था। इसी कारण हादसे में खूब हुए। सोनीपत में नौकरी करके अपने घर लौट रहे मनोज निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी, जैसे ही गौरीपुर मोड़ के पास पहुंच, तभी कार ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। आरोपी कार चालक मौका पाकर फरार हो गया। राहगीरों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित लधवाड़ी मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। एक बाइक सवार निखिल निवासी बड़ौत और दूसरी बाइक पर सवार राकेश निवासी सरूरपुर घायल हो गए। उनका निजी चिकित्सक से इलाज कराया। इसके अलावा बागपत के मेरठ रोड पर हमीदाबाद गांव के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक सड़क पर गिर गई। बाइक सवार सुनील और प्रमोद निवासी जानी (मेरठ) घायल हो गए। राहगीरों ने उनका निजी चिकित्सकों से इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed