{"_id":"5a43e6284f1c1b001c8bb421","slug":"121514399272-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फजलपुर के धावक ने भोपाल में स्वर्ण पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फजलपुर के धावक ने भोपाल में स्वर्ण पदक जीता
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
ओलंपिक खेल संघ भारत के तत्वावधान में भोपाल में आयोजित नेशनल यूथ गेम्स में फजलपुर सुंदरनगर गांव के धावक संजय राजपूत ने सौ मीटर फर्राटा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। बुधवार को ग्रामीणों ने पदक विजेता का स्वागत किया। फजलपुर सुंदरनगर गांव निवासी किसान राजदेव सिंह के पुत्र संजय राजपूत ने 23 से 25 दिसंबर तक भोपाल के भेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित नेशनल यूथ गेम्स में उत्तर प्रदेश की ओर से भाग लिया। वहां उसने सौ मीटर फर्राटा दौड़ को 11 सेंकेड में पूर्ण कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है। पदक जीतकर गांव लौट धावक संजय राजपूत का ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसमें ग्राम प्रधान बॉबी पंडित, नीरज नैन, लोकबंधु, देवी सिंह, वेदप्रकाश, राजेंद्र सिंह, घसीटा, राजू आदि रहे।