{"_id":"5a3c0c134f1c1bc9678c3391","slug":"121513884691-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान कृषि कार्य छोड़ने को मजबूर- सहेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान कृषि कार्य छोड़ने को मजबूर- सहेंद्र सिंह
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
छपरौली के विधायक और रालोद नेता सहेंद्र सिंह ने लखनऊ में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान अपने सवालों का सिलसिला जारी रखते हुए क्षेत्रीय जनता और किसानों की समस्याओं को विधानसभा में रखा।
विधायक ने कृषि मंत्री से प्रश्न पूछा कि सरकार द्वारा किसानों को डीजल व खाद पर कितनी-कितनी छूट दी जा रही है और किसानों तक कैसे पहुंचाई जा रही है। किसानों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है, न तो किसानों को समय पर सरकार से कोई सुविधा उपलब्ध हो पाती है और न ही खाद, डीजल, बीज और कीटनाशकों पर छूट मिल पा रही है। इससे किसानों का पतन होता जा रहा है। किसान कृषि कार्य छोड़ने पर मजबूर हो गया है। सरकार को अब किसानों के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा खाद, डीजल, बीज और कीटनाशकों पर छूट देकर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की आवश्यकता है। तभी किसानों की स्थिति में सुधार किया जा सकेगा।