फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सौभाग्य योजना से घर-घर होगा उजियारा

सौभाग्य योजना से घर-घर होगा उजियारा

Sun, 17 Dec 2017 01:38 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
सौभाग्य योजना से घर-घर होगा उजियारा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना यानी सौभाग्य केे तहत रविवार को एक्सईएन प्रथम व द्वितीय कार्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले बिजलीघरों पर महाकैंप लगाकर निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
एक्सईएन द्वितीय एसपी टांक व एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात एसडीओ रितेश्वर बुंध, एसडीओ गोपाल व जेई पवन कुमार व जेई टाउन इंद्रपाल ने बताया कि हर घर में बिजली पहुंचाने के लिए शासन से संचालित सौभाग्य योजना के लिए आज महाकैंप लेगा। ताकि लोगों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया जा सके। लोगों को महाकैंप के दौरान कोई परेशानी न हो, इसके लिए संविदा, सरकारी कर्मचारियों के अलावा, टीजी-2, अवर अभियंता व एसडीओ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

किस बिजलीघर को कितने कनेक्शन लक्ष्य
गुराना को 40, जिवाना गुलियान को 35, बड़ावद को 50, तितरौदा को 25, कमाला को 30, धनौरा सिल्वरनगर को 45, हिलवाडी को 30, रंछाड को 40, जौहडी को 40, बिनौली को 70, मवीकलां को 50, बिजरौल को 50, बामनौली को 45, कान्हड को 30, दाहा को 45, दोघट को 40, टीकरी को 40, गैडबरा को 25, निरपुडा को 30, गांगनौली को 35, संतनगर को 50, आजमपुर मुलसम को 30, छछरपुर को 30, कोताना को 40, बरवाला को 43, बावली को 38, किशनपुर बराल को 18, मुकुंदपुर को 22, किरठल को 35, असारा को 38, ककड़ीपुर को 18, इब्राहिमपुर माजरा को 34, छपरौली को 25, आदर्श नंगला को 22, आदलाबाद को 37, कुर्डी को 30, जौनमाना को 20, लोयन मलकपुर को 18, तुगाना को 28, ककौर को 38, शबगा को 20, लूंब को 35 और लुहारी बिजलीघ को 25 कनेक्शन का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed