फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा : 25 प्रधानाचार्यों ने केंद्रों पर उठाईं आपतियां

यूपी बोर्ड परीक्षा : 25 प्रधानाचार्यों ने केंद्रों पर उठाईं आपतियां

Sat, 18 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा : 25 प्रधानाचार्यों ने केंद्रों पर उठाईं आपतियां
यूपी बोर्ड परीक्षा : 25 प्रधानाचार्यों ने केंद्रों पर उठाईं आपत्तियां
विज्ञापन


बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों पर शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में परीक्षा समिति के पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्यो से आपत्तियां ली। किसी ने केंद्र हटवाने तो किसी ने केंद्र बनवाने के लिए आपत्तियां दीं। अधिकारियों को समस्याओं से भी अवगत कराया।
यूपी बोर्ड ने जिले में 44 परीक्षा केंद्र बनाए है। डीआईओएस ने इसकी सूचना प्रधानाचार्यों को मुहैया करा दी गई है। पूर्व में 61 केंद्र बनाए थे, जिसमें 17 केंद्रों को निरस्त कर दिया गया था। सूची से विद्यार्थियों के अभिभावकों से लेकर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों में भी रोष व्याप्त हो गया है। शुक्रवार को शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से आपत्तियां ली गई।
विज्ञापन

जिला परीक्षा समिति की वरिष्ठ सदस्य प्रधानाचार्य कुमुद रानी ने बताया कि जिले के विभिन्न कॉलेजों से करीब 25 आपत्तियां आई है। इसमें किशनपुर बराल गांव के डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि असारा गांव में सेंटर बना दिया गया जो काफी दूर है। इससे छात्राओं को दिक्कत होगी। गांव में चार इंटर कॉलेज हैं, किसी को भी केंद्र नहीं बनाया है इससे क्षेत्र में भी रोष है। श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने भी अपनी समस्या रखी। धनौरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने सेंटर न बनाने का आह्वान किया। जनता वैदिक कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा लड़कियों के स्कूल में लड़कों का सेंटर बनाया गया जो गलत है, इसमें बदलाव किया जाए। इसके अलावा अन्य समस्याएं आई। बताया कि 20 नवंबर को आपत्तियों का समिति की बैठक में करा दिया जाएगा। डीआईओएस पीके मिश्रा ने कहा परीक्षा केंद्र बोर्ड ने ऑनलाइन किए गए आवेदन के बाद ही बनाए गए है। आपत्तियो का निस्तारण 20 नवंबर को परीक्षा समिति के सामने रखा जाएगा, जिनका निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
परीक्षा केंद्र न बनने से अभिभावकों में रोष
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने से अभिभावकों में रोष है। प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह तोमर से मिलकर इसकी जानकारी ली। राकेश कुमार, महिपाल, संजय कुमार, देवेंद्र ने कहा कि परीक्षा केंद्र न बनने से बच्चों को परेशानी होगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि इसकी समस्या को जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया गया है। अभिभावकों की व्यवस्था को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed