{"_id":"597e2dd14f1c1b07688b4592","slug":"121501441489-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी के विरोध में लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी के विरोध में लोगों ने किया हंगामा
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)।
सरफाबाद के ग्रामीणों ने मार्ग पर गंदगी के विरोध में जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि गंदी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने जल्द से जल्द कूड़े को उठवाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि सिंगोली से सरफाबाद की मेन रोड अभी बनाई गई। इसके रास्ते में पड़ी कुड़ी न हटाने के कारण करीब 200 मीटर मार्ग को ठेकेदारों ने छोड़ दिया है। एक तरफ तो हिंडन नदी का बदबूदार पानी और दूसरी ओर मेन रास्ते पर लगे गंदगी के ढेर के चलते लोगों को वहां रहने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। गंदगी से संक्रमित बीमारियां फैल रही है, जिससे दर्जनों लोग बुखार की चपेट में हैं। लोगों ने कहा कई बार प्रतिनिधियों से इस संबंध में वार्ता कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन के अधिकारियों को भी लिखित और मौखिक शिकायत कर चुके हैं। उसके बावजूद भी कूड़ा नहीं हटवाया गया है। हंगामा करने वालों में सिरिया, छतर, राजू गुर्जर, अमित, नितिन, रकम, सुखबीर, लीलू, रिंकू, सोनू, रिडकू मौजूद रहे।